11 दिन बाद हो सका मंत्रियों का कार्य विभाजन, भोपाल से दिल्ली तक लगातार रही बैठकें जारी
CLICK -
भोपाल /(प्रदेश केसरी) शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 11 वें दिन विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसी के साथ कुछ विभागों में फेरबदल कर दिया है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ विभाग लेकर सिंधिया समर्थक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को दे दिया सिंधिया समर्थकों को उनकी पसंद के अधिकतर विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास समेत ऐसे विभाग भी रखें हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है। शिवराज सरकार में अब 25 कैबिनेट मंत्री व 8 राज्य मंत्री बनाए गए है, मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 34 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल है ।
- शिवराज सिंह चौहान - मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हो
- डॉ. नरोत्तम मिश्रा - गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि,
- गोपाल भार्गव - लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
- तुलसी राम सिलावट - जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास,
- विजय शाह - वन
- जगदीश देवड़ा - वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
- बिसाहूलाल सिंह - खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- यशोधरा राजे सिंधिया - खेल एवं कल्याण तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं विकास रोजगार
- भूपेंद्र सिंह - नगरीय विकास एवं आवास
- मीना सिंह मांडवे - आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
- कमल पटेल - किसान कल्याण एवं कृषि विकास
- ऐंदल सिंह कंसाना - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
- गोविंद सिंह राजपूत - राजस्व, परिवहन
- बृजेंद्र प्रताप सिंह - खनिज साधन, श्रम
- विश्वास सारंग - चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
- इमरती देवी - महिला एवं बाल विकास
- प्रभु राम चौधरी - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- महेंद्र सिंह सिसोदिया - पंचायत और ग्रामीण विकास
- प्रद्युमन सिंह तोमर - ऊर्जा
- प्रेम सिंह पटेल - पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण
- ओमप्रकाश सकलेचा - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- उषा ठाकुर - पर्यटन संस्कृति, आध्यात्म
- अरविंद भदौरिया - सहकारिता लोक सेवा प्रबंधन
- मोहन यादव - उच्च शिक्षा
- हरदीप सिंह डंग - नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण
- राज्यवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव - औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
- भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री) - उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास
- इंदर सिंह परमार (राज्यमंत्री) - स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन
- रामखेलावन पटेल (राज्यमंत्री) - पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास
- रामकिशोर कांवरे (राज्यमंत्री) - आयुष (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन मंत्री
- ब्रजेन्द्र सिंह यादव (राज्यमंत्री) - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
- गिर्राज दंडोतिया (राज्यमंत्री) - किसान कल्याण तथा कृषि विकास
- सुरेश धाकड़ (राज्यमंत्री) - लोक निर्माण विभाग
- ओ पी एस भदौरिया (राज्यमंत्री) - नगरीय विकास एवं आवास
0 Comments