गुना। (प्रदेश केसरी) जिले में बुधवार को फिर सात लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज ग्वालियर से 208 रिपोर्ट आई है। इनमें से 4 लोग पॉजिटिव है। 3 पॉजिटिव पोर्टल पर आए है। इस प्रकार कुल 07 पॉजिटिव है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उनमें नयापुरा, दुर्गा कालोनी, विकासनगर, सिसौदिया कालोनी में संक्रमित मरीज सामने आयें हैं। वहीं पोर्टल पर जो 3 व्यक्ति संक्रमित है वह कर्नलगंज, दुर्गा कालोनी, बरखेड़ा गिर्द में मिले है।
0 Comments